Sunday, 19 January 2014

पिया मिलन

मैं तैनूं किन्ना प्यार करां , ए गल तेरी सोच तो परे












बेपरवाह इश्क़ की  उड़ान भरते , 
आ पहुँची  उस मुकाम 
जहाँ तुझसे ही मेरी सुबह 
,तुझ से ही मेरी शाम 
तेरा हाथ थामे उन चार फेरों में
 कर लिए चारों धाम !
 शिला की अहिल्लया में डाली जान 
तुम हो मेरे वो राम !
ज़हर के प्याले को बनाया अमृत ,
मुझ मीरा को हो वो शाम !!
पिया मिलन से बन गयी खास 
जो थी एक लड़की आम !!

 तेरे  लिए जी जाऊँ, इतनी सांसों की रब मौहलत देवे
संग तेरे उड़ सकूँ  इतनी परों में मेरे ताकत देवे !
तुझे हो कोई तकलीफ तो कैसे जरे मुनीम
हर मुश्किल राह मैं पार कर जाऊँ , तुझे कोई रोक ना पावे
तेरी हर उड़ान ऊँची हो ,तू हर जगह शौहरत पावे !!
बन के तेरी उड़ाने हमसफ़र तुझ संग पिऊँगी हर जाम
पिया मिलन से बन गयी खास 
जो थी एक लड़की आम !!

तू मेरा साहिब, मैं तेरी गुलाम
रब से माँगूँ तेरी खुशियाँ  तमाम
तेरे बिना जीना  एक पल भी
है मेरे लिए हराम !
मुझ निमानी को अपनाया
जिसका था कौड़ी जितना दाम !!
पिया मिलन से बन गयी खास 
जो थी एक लड़की आम !!

मुझे भूल गया  जग
यार में दिखता सच्चा रब !
मैं भी तेरी दिल भी तेरा
तुझे दिए हक़ सब !!
तेरी राह की  ओर ही
इस कमली के उठते है पब (पैर)
मेरे लवों में सुबह शाम बस तेरा ही नाम
पिया मिलन से बन गयी खास 
जो थी एक लड़की आम !!

ना मांग मेरी कोई ओर,तू छाये चारों और !
हमारे रूहानी रिश्ते ने चलाया एक नया दौर
जहां न है रीति रिवाज़ों का कोई ज़ोर
घंटों मैं बोलूँ ,तू न होता कभी बोर
उड़ रहे है हम थामे रूहानी इश्क़ की  डोर !!
यार की बाँहों में निकले दम, तो पाऊँ आराम
पिया मिलन से बन गयी खास 
जो थी एक लड़की आम !!

पिया मिलन की रात आती है मुझे याद
आयी सुहानी घड़ी वो सदियों बाद !
था आँखों में नशा प्यार का
अम्बर से भी बरसा नूर !
रूहानी इश्क़ के सरूर में
तन तप रहे थे जैसे तंदूर
रब ने बनाई हमारी ऐसी जोड़ी
बधाई देती बहिश्ता दी हूर
तुझे अपने अंदर समा के
हो गए एक अब रहे न हम दो

हमारा मिलन तो ऐसे जैसे राधा शाम !!

Monday, 25 November 2013

मैं हो गई तू



 
 
 
 
 
 
 
 
 


तू तू करदी तू हो गई
मुझ में रही ना मैं !
जब अपना आप गवाया
तो जाना मैं राँझे विच
राँझा मैं विच
मैं हो गई बस तू !!

तेरा एक वार दा दीदार
हज हो जान मेरे हज़ार !
न थकती ये निग़ाहें
भले देखूँ तुझे लख वार
इन अखियों में तुझे बसा के
मैं हो गई बस तू !!

मेरे यार जितना सोहना
कोई और नहीं होना !
इस कमली को उस सोहने ने
दिल में दिया बिछौना !!
तन मस्जिद पे जो ओढी
तेरी हरी चादर
मैं हो गई बस तू !!

ना मंदिर मस्जिद ना गिरज़ा गुरुदवारा
यार में दिखता सच्चे रब का नज़ारा !
ज़मीन से फ़लक तक चमके तेरा ही सितारा
बिन तेरे सजदे जीना एक पल भी न गवारा !!
जब खुदी मिटा के मेरे खुदा ने मुझे सवारा
तो मैं हो गई बस तू !!!


Friday, 30 August 2013

बहुत याद आते हो तुम !

NAAN UNNAI KATHALIKARAEN



 


चलती हवाओं के साथ
बहते पानी के साथ
उड़ते पंछियों के साथ
होती बारिशों के साथ
बहुत याद आते हो तुम !


तेरी ही दी हुई उड़ान के साथ
यूँ लिखी हर कविता के साथ
हर शब्द, हर बोली के साथ
बाऊजी की कवाली के साथ
बहुत याद आते हो तुम !


राहों में चलती बनी परछाई के साथ
पेड़ो की छावों के साथ
कभी गिरती कभी उभरती उन  पलों के साथ
तुम्हारे ख्यालों में गुज़रते हर लम्हें के साथ
बहुत याद आते हो तुम !


ट्रेन के छुक छुक आवाज़ के साथ
नोवेल  की कहानियों के साथ
तेरी कमली की गंवारों जैसी हंसी के साथ
दबी आवाज़ में रोती अंखियों के साथ
उनमें  भरे तेरे सपनो की उड़ान के साथ
बहुत याद आते हो तुम !

तेरे प्यार के चुन्नर के हरे रंगों के साथ
यूँ बिखरी बिखरी   जुल्फों के साथ
भीड़ में छुपी तन्हाई के साथ
तारे गिन गिन बीतती रातों के साथ
बहुत याद आते हो तुम !


तुझे लिखे हर पैगाम के साथ
चढ़ते दिन और ढलती शाम के साथ
बगिया में खिले फूल और आम के साथ
जब देखूं राधा को शाम के साथ
बुलाते है लोग हीर को जब रांझे के नाम के साथ
बहुत याद आते हो तुम !


बिन कहें, मुझ तक पहुंचती तेरी हर आवाज़ के साथ
दरगाह में चढ़ाई, तेरे नाम की हर नियाज़ के साथ
रूहानी प्रीत की रीत निभाते रीति  रिवाज़ के साथ
बहुत याद आते हो तुम !


दिल की हर धड़कन के साथ
हर सजदे, नमाज़, दुआ के साथ
दुनियावी बंधन का नहीं
रूहानी एहसासों की गांठ के साथ
आती जाती हर साँस के साथ
बहुत याद आते हो तुम !


झूठ है सब जो कहती हूँ बहुत याद आते हो तुम !
सच तो ये है कि याद तो तब करूँ,
जो इस कमली को कभी भूल पाते हो तुम
न मुझे याद आते हो तुम
क्यूंकि मैं हो चुकी हो तुम !!

Friday, 12 July 2013

तेरी ज़रूरत है !!






 
















तेरी आँखों  का पानी खाली  कर
अपनी अखियों का  सावन  बरसाना  है !
तेरे हर गम को हर कर, अपना आप  संवारना है
खुद को  तुझ में समाने के  लिए मुझे  तेरी ज़रूरत है !!

तुझे चाहना ही मेरी इबादत
तेरा प्यार ही मेरी रूह की ताकत !
तेरी चौखट पे सजदा ही मेरी शानों शौकत
हर पल तेरी  नमाज़ पढ़ने से है मुझको राहत !!
यार की हज और ख़ुद को  पाक  बनाने के लिए
मेरे यार - खुदा मुझे तेरी ज़रूरत है !!

तेरा मेरा रूहानी इश्क़, साफ़ है शीशे जैसा !
मैं तुम से  हो गए हम, फर्क रहा फिर कैसा !!
कह  पाती हूँ  हर  बात तुम्हें, कुछ भी ऐसा वैसा !
है मेरा कोई रूप, है कोई रंग ढंग  !!
हो गई हूँ बस तुझ जैसी जो प्रीत लगाई तुझ संग !
हर कदम तेरे साथ चलने के लिए मुझे तेरी ज़रूरत है !!

मेरी हर सांस तेरी हर सांस में घुल गई है !
तेरी जो होई,मेरी मैं मुझसे अलग हो गई है !!
अपना हर पल, हर सांस सौंप दी है तुम्हे !
हर लम्हा  तेरे लिए जी  जाऊँ
जीने के लिए इन साँसों में मुझे तेरी ज़रूरत है !!

तेरा हर दर्द अपना कर मैं, ख़ुशी से भर जाऊँ
कितनी भी मुश्किल राहें हो, ना देखूँ तूफान, ना घडी
बस तेरे एहसास से हर मुश्किल राह पार कर जाऊँ !
तू बन गया है मेरी  सच्ची दुआ
अपनी दुआ के लिए मुझे तेरी ज़रूरत है !!
जिस माँ से ना मैं कभी मिली
उनका एहसास तेरी रूह की खुशबू से है !
जिनसे दो बातें भी ना कर पाई
उनका ज़िक्र तेरी बातों में है !!
जिन्हें हम करते है बहुत प्यार
वो हर पल तेरी यादों में है !!
उस माँ का आशीष पाने के लिए मुझे तेरी ज़रूरत है !!!
ना परवाह है मुझे समाज की
ना बांधे हम कोई झूठा  बंधन !
 मेरे मन में तू ही  तू
तेरा आशियाना हुआ मेरा मन आँगन !
तेरे बिना ना भाए मुझको ये सावन
मेरी रग रग तेरा नाम जपे, बन जोगी की जोगन
अपना जोग निभाने के लिए मुझे तेरी ज़रूरत है !!
दुनियावी कोई पहचान नहीं
अपने इश्क़ की मिसाल बनानी है !
चाहे कोई भी बात हो, बस तेरा साथ हो
तुझ से ही अपनी मंज़िल  जानी है !
ना छोडूँ तेरा साथ कभी
ना मुख मोडूं तुझसे कभी
इस प्यार का दीया हर जगह रोशन हो
खुद को तुझ में रोशन करने के लिए मुझे  तेरी ज़रूरत है !!
रूहानी इश्क़ के आकाश में उड़ते चले
उड़ते उड़ते गगन के उस पार उड़ जाए !
जहाँ से ना आना हो फिर यहाँ दोबारा
जो ग़र  हो गया फिर से यहाँ का घेरा
फिर घूमेंगे बन बंजारन और बंजारा !
बन एक उड़ जायेंगे रस्ते  नेक
कह दूँगी उस रब से  मुझे तो
हर जन्म बस तेरी ज़रूरत है !!
जो आया  कभी ऐसा वक़्त
ना रही तुझ को मेरी ज़रूरत
हस के वार दूँगी ये ज़िन्दगी
क्यूँकि तुझ से ही पाई अपनी अदा
ये तन है अमानत तेरी
ये मन है सौगात तेरी
सब तेरा तुझ को सौंप के
मुझ का ना मेरी ज़रूरत है !!
 







Thursday, 20 June 2013

वो नौ दिन और अखियाँ चार, हुआ तेरह ओ सोहणे यार !!



जी करदा ए  तैनूं वेखीं जावा, तेरे विचों रब दिसदा !
 





















रब के सबब से आये वो भाग भरे नौ दिन
कुछ और न सुझा इन अखियों  को जब हो गई ये चार !
बन गया सच्चा सौदा तेरह, न कुछ बाकि मेरा
बस तू ही तू ओ सोहणे  यार !!


कुछ तो कमली थी मैं पहले से
और बाँवरी हुई पिया मिलन की ख़ुशी से !
तेरी महज़ एक नज़र से खिल उठती हूँ बारम्बार
दर दर न दुर दुर होना, सर झुकता है तेरे ही दरबार !!
मैं कहीं नहीं, बस तू ही तू ओ सोहणे यार !!

खूबसूरत नज़ारे न मुझ को भाए
जो तेरी नज़र से देखूं दुनिया
तो हर तरफ हरा भरा नज़र आए !
न पता था रास्ते और मंज़िल का
अब लगता है उन नौ दिनों में
अखियाँ चार और मंजिल एक कर आए !!

या कहो मंज़ूर ए खुदा  यहीं है
जानता  है खुदा  जाना है तुमको अब मीलों दूर
बनाया ऐसा सबब की ये हीर राँझा
नौ दिनों में नौ साल जी  जाए !!


माना कि सब कुछ न कर सकती हूँ तेरे लिए
पर जो कुछ भी कर सकूँ
क्यूँ छोडूं वो करना  मेरे लिए !
ये हीर तो बस राँझे के ही काबिल
बन सस्सी चलूँ गरम रेत पे
पहुँचाने तुझ को तेरे साहिल !

न कोई मौल है रूहानी यारी का
इस सौदे में यार को मिलने की खातिर !
सोहनी ने कच्चे घड़े से की तैराकी,
साहिबा हुई मिरज़े लई बागी 
मैंने अपनी हर साँस सौंप दी है तुम्हें
अब तेरी तू जाने न कुछ बाकि मेरा !
बस तू ही तू ओ सोहणे यार !!


बस चुके तो मुझ में तुम इस कदर
होने लगा है मुझे मेरे रूप का आभास !
जैसे की अब ये तो है अमानत तेरी
संभाल कर रखूँ इन अखियों को
जिन्होंने करना है बस यार का दीदार !!
बस तू ही तू ओ सोहणे यार !!

ये रूह से रूह के मिलने का एहसास है जो उठी ऐसे तरंग
हर रंग में घुल गया है बस एक दूजे का रंग !
न मीलों की दूरी, न कोई तांत्रिक मंतर कर पाए भंग
धूप हो या छाँव बन बंजारन घूमूं बंजारे संग !!
न जरुरत है शब्दों से कुछ कहने की
बिन बोले भी समझे प्यार की भाषा ये अखियाँ चार
बस तू ही तू ओ सोहणे यार !!

बस एक तमन्ना है मेरी, उम्र का चौथा दिन जब आए
तेरे मेरे प्यार के आशियाने में  हर दिन होली
और हर रात दिवाली हम मनाए !
नए नए पकवान बना मैं
 अपने हाथों से तुझे  खिलाऊँ !
छाज से भरा हुआ गिलास
आधा खुद पीऊँ और
 आधा तुम्हें पिलाऊँ !!
तुम्हारी लिखी कवितायों को
तुम्हारे ही चश्मे से पढ़ जाऊं !!
और क्या कहूँ, तू ही मेरा खुदा  तू ही मेरा संसार
अब तेरी तू जाने न कुछ बाकि मेरा !
बस तू ही तू ओ सोहणे यार !!





Monday, 20 May 2013

सजाया तेरा हरा भरा ख्याब !!



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
तेरे मेरा, मेरा तेरा
ये योग कैसा हो गया !
सारी सखियाँ पूछे मुझ से
मुझ कमली को ये रोग कैसा हो गया !!

जब से हुई ये अखियाँ चार
है गुस्ताखी इन अखियों की
न जाने कब सजा लिया, तेरा हरा भरा ख्याब !
आज हुआ ये सपना साकार
मेरा रोम रोम  हर्षाया, चल उड़ चलिए गगन के उस पार !!


इस हरे भरे ख्याब के पूरा होने की
मांगी थी उस रब से मैंने दुआएँ !
शुक्रगुज़ार हूँ अपने रब की
जिसने मेरी आँखों में तेरे ख्याब सजाएं !!


देना मेरे यार को जीवन का हर मोड़ और भी खूबसूरत
ए मेरे परवर दिगार! न है बाकि इस दिल की कोई हसरत !
यही मेरा रोज़ा ,पाक इश्के की कमाई ही मेरी सच्ची दौलत !!

तुम्हें लगता है, तुम हो रहे हो मीलों मुझ से दूर
मैं तो हूँ तेरी परछाई, बस गयी हूँ बन तेरी आँखों का नूर !
तुझे खोने का डर नहीं, तुझमें खोने के एहसास का
रहता  इस कमली को  हर  दम हर पल इक  सरुर !!


तो क्यूँ मैं पालूँ, दूरी का डर
जब दिल में है तेरा
प्यार रूहानी भरपूर !
इस दिल का है बस  इतना सा कसूर
तेरी याद में रहता हर वक़्त चूरों चूर !!


है अपना तो जन्म जन्म का साथ
तेरी खैर मांगने को ही
मेरे उठते  ये दोनों हाथ !
बन हवा मैं तो हर पल तेरे संग चली
जब जब तू याद करें मैं आ जाऊँगी  तेरी गली !!
पर सजाने को तेरा ये हरा भरा ख्याब न मैं कभी  टली !!!

तुम सुनते रहों, मैं कहती चलूँ
तुम हसाते रहो, मैं हँसती चलूँ !
तेरे मेरे प्यार के आशियाने को
तेरे हरे भरे ख्याबों से सजाती चलूँ !!


जो तू मुझे कभी भूल भी गया
फिर भी तेरी ही ख्याब
इन  सांसों  की बना तस्बीह ,
इस जिस्म को बना मसीती
और यार को बना काबा
अपनी आखरी साँस तक
बस तेरी ही नमाज़ अदा कर सजाती चलूँ  !!






Tuesday, 30 April 2013

तेरे मेरे प्यार का अपना आशियाना !!
















मेरी ज़िन्दगी का मक्सद तुमसे है मैंने जाना !
जिस्म तो मिट्टी में मिल जाना, रूहानी एहसास
तेरा कई जनमों से है पुराना !!
इस अनोखे रिश्ते को रूह से है निभाना
साथ रहने का नहीं,  साथ चलने का
आ बनाए तेरे मेरे प्यार का अपना  आशियाना !!

मैं निमानी कमली ने य़ार को ख़ुदा माना !
यार ही मेरा दीन इमान, उसपे खुद को हार जाना !!
सदके जायूं  अपने यार पे,
जिसने मुझ कमली को अपने दिल मे दिया ठिकाना !
गवारा नहीं मुझे एक पल भी तुझ से दूर जाना
इस अनोखे रिश्ते को रूह से है निभाना
साथ रहने का नहीं,  साथ चलने का
आ बनाए तेरे मेरे प्यार का अपना  आशियाना !!

तोड़  के सारे सांसारिक बंधन
लाँघ आई   कुल की मर्यादा ,
तन  और मन से हो गई तेरी 
अब कुछ भी कहता रहे ये ज़माना
इस अनोखे रिश्ते को रूह से है निभाना
साथ रहने का नहीं,  साथ चलने का
आ बनाए तेरे मेरे प्यार का अपना  आशियाना !!



लोग पूछते मुझसे कब से इक दूजे को जाना
कैसे बतायूं  ये रूहानी रिश्ता जैसे राधा और कान्हा !
बिन बोले भी समझे, जो मन चाहे समझाना 
बन बांसुरी चाहूँ मैं तो  कान्हा के होंठों की हो जाना !!
इस अनोखे रिश्ते को रूह से है निभाना
साथ रहने का नहीं,  साथ चलने का
आ बनाए तेरे मेरे प्यार का अपना  आशियाना !!


पहले पहले प्यार का  पहला पहला एहसास  है
जिस्म तो महज़ इक ज़रिया है,
रूह से रूह के मिलन का एहसास सब से खास है
तेरा ये प्यार मुझे रब के करीब ले जाता है
क्यूंकि तेरा एहसास उसकी रहमत का विश्वास है !
तुझमें  खोने का एहसास ही सच्ची ख़ुशी का एहसास है !!
मेरी नस नस में तेरी रूह की खुशबू का बस जाना !!
तेरे प्यार के हरे रंग में  मेरा यूँ  खिल खिलाना
 तेरे प्यार के एहसास से मेरे मन का गुदगुदाना
मैं मैं ना रही, तू तू न रहे, 
आ बनाए तेरे मेरे प्यार का अपना  आशियाना !!


मैं हूँ तुम्हारी, तुम्हारा ही मेरा जीवन
तुझसे ही सम्पूर्ण, तू ही मेरा दर्पण !
तेरी याद में बरसे इन आँखों का सांवन !
तेरे महज़ ज़िक्र से खुशियाँ आए  मन आँगन !!
इक दूजे के हो गए हम, जब रूह में रूह का हुआ समाना !!
मैं मैं ना रही, तू तू न रहे, 
आ बनाए तेरे मेरे प्यार का अपना  आशियाना !!


 याद  आता है हर पल, जब कहते हो  कितनी पागल हो तुम !
लगता है ऐसे जैसे  इस  पागल को , कितना चाहते हो तुम !!
नहीं पता कितनी सांसे है, पर चाहूँ आखरी दम तेरी बाँहों में आना !!
जुबान से नहीं, ख़ामोश निगाहों का तेरा मुझ से कुछ कह जाना 
इक दूजे के हो गए हम, जब रूह में रूह का हुआ समाना !!
मैं मैं ना रही, तू तू न रहे, 
आ बनाए तेरे मेरे प्यार का अपना  आशियाना !!